आइए जानते हैं क्रेडिट क्या है, और इसे कैसे इस्तेमाल करें। आज के समय में क्रेडिट कार्ड का पेमेंट करने के लिए हमारे पास बहुत सारी एप्लीकेशन (Play Store) प्ले स्टोर में मौजूद है। (CRED App) क्रेड एप्लीकेशन भी उन्हीं में से एक एप्लीकेशन है। आइए जानते हैं क्रेड एप्लीकेशन क्या है।
क्रेड एप क्या है?
क्रेड एप एक ऐसा मोबाइल एप्लीकेशन है जिसकी मदद से हम अपने क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट कर सकते हैं। बिल पेमेंट के अलावा भी हम कुछ और ऐसे पेमेंट हैं जिनको हम अपने Credit Card - क्रेडिट कार्ड के माध्यम से या यूपीआई के माध्यम से कर सकते हैं।
क्रेड के द्वारा किए जाने वाले पेमेंट के ऑप्शन कुछ इस प्रकार हैं-
- क्रेडिट कार्ड पेमेंट
- हाउस रेंट पेमेंट
- बिजली का बिल
- मोबाइल रिचार्ज
- पैसे ट्रांसफर करना बिना IFSC Code के
- अन्य बिल पेमेंट
क्रेड एप के फायदे- Benifits of Cred App
जब भी हम क्रेड एप्लीकेशन को मोबाइल में इंस्टॉल करते हैं, तब वह एप्लीकेशन हमारे मोबाइल नंबर से अटैच सारे क्रेडिट कार्ड उस एप्लीकेशन में जोड़ देता है। इस तरीके से हम अपने सारे क्रेडिट कार्ड को आसानी से एक ही जगह से मैनेज कर सकते हैं। Navi Personal Loan - तत्काल पर्सनल लोन के लिए आवेदन करें।
एप्लीकेशन का यूज करके हाउ बैंक क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट तो करते ही हैं साथ में हम उस पेमेंट से मिली हुई कैशबैक या फिर कॉइन का यूज करके हम उसी एप्लीकेशन से शॉपिंग भी कर सकते हैं।
जी हां, ऐप से हम जो भी पेमेंट करते हैं तो उस पेमेंट के बदले हमें कैशबैक और उतने ही ग्रेड प्वाइंट हमारे अकाउंट में आते हैं। जो भी कैशबैक हमें प्राप्त होता है हम उसको किसी भी तरह का पेमेंट करने में इस्तेमाल कर सकते हैं, और पेड़ को इनका यूज हम क्रेड एप्लीकेशन की मदद से शॉपिंग करने में कर सकते हैं।
जब यंकड एप्लीकेशन से शॉपिंग करने जाते हैं तो हमारे पास उपलब्ध क्रेड कॉइन कुछ परसेंटेज उस अमाउंट से कम कर दिया जाता है। इस प्रकार हमें कुछ भी पेमेंट करके अपने प्रोडक्ट को क्रेड एप्लीकेशन की मदद से मंगा सकते हैं।
अगर आप ट्रेडिंग शेयर मार्केट से पैसा कमाना चाहते हो तो UpStox मोबाइल एप्लीकेशन आज के समय में सबसे ज्यादा बेहतर एप्लीकेशन साबित हो सकती है।
ऐप को उपयोग कैसे करें - How to use Cred App
CRED ऐप का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको इसे अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा। ऐप डाउनलोड करने के लिए अपने मोबाइल के आधिकारिक ऐप स्टोर पर जाएं और CRED App सर्च करें।
ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल करने के बाद इसे ओपन करें और अपने मोबाइल नंबर से साइन अप या लॉगिन करें। इसके बाद मांगी गई जरूरी जानकारी पूरी करें। यदि आप CRED की सदस्यता के लिए पात्र हैं, तो आप ऐप में उपलब्ध क्रेडिट कार्ड मैनेजमेंट और बिल पेमेंट जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऐप डाउनलोड करते समय हमेशा आधिकारिक ऐप स्टोर का ही इस्तेमाल करें और किसी अनजान वेबसाइट से APK फाइल डाउनलोड करने से बचें।
क्रेड एप्लीकेशन को यूज करने के लिए आपको यहां पर अपने मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा इस रजिस्ट्रेशन प्रोसेस में आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा और वन टाइम पासवर्ड ओटीपी से अपने मोबाइल को वेरीफाई करना होगा।
जैसे ही आपका मोबाइल नंबर वेरीफाई हो जाता है उसके बाद आप इस एप्लिकेशन का उपयोग आसानी से कर सकते हैं।
Cred App में अपने क्रेडिट कार्ड को कैसे जोड़े
एप्लीकेशन में लॉग इन करने के बाद आपकी जीमेल आईडी से यह एप्लीकेशन Sync हो जाती है। जैसे ही एप्लीकेशन जीमेल से sync होती है, वैसे ही आपके सारे क्रेडिट कार्ड इस एप्लीकेशन में आ जाते हैं।
जब आपके ग्रेड कार्ड इस एप्लीकेशन में शो हो रहे हो तब आपको उन सभी की रेट कार्ड के 16 डिजिट के अंक भर के कंफर्म करना होता है उसके बाद आप क्रेड एप से अपने क्रेडिट कार्ड का पेमेंट कर सकते हैं। या फिर आप अपने क्रेडिट कार्ड से बिल पेमेंट कर सकते हैं।
क्रेडिट कार्ड पेमेंट ऑप्शन
जब आपके क्रेडिट कार्ड का बिल जनरेट हो जाता है, तो CRED ऐप आपके कार्ड के बिल की जानकारी ऐप में दिखा सकता है। इससे आपको बिल की राशि और भुगतान की तारीख आसानी से पता चल जाती है।
क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान करने के लिए CRED ऐप में उपलब्ध भुगतान विकल्पों का इस्तेमाल किया जा सकता है। आम तौर पर आपको बिल पेमेंट के लिए अलग-अलग विकल्प मिलते हैं, जिनके माध्यम से आप अपनी सुविधा के अनुसार भुगतान कर सकते हैं।
CRED ऐप में उपलब्ध प्रमुख क्रेडिट कार्ड पेमेंट ऑप्शन इस प्रकार हैं:
- Total amount
- Minimum amount
- Custom amount
इन सभी तीनों पेमेंट ऑप्शन का यूज करके आप अपने क्रेडिट कार्ड का बिल आसानी से भर सकते हैं।
Payment history
Cred एप्लीकेशन कि यहां पर एक और खास बात है, की आप जितने भी क्रेडिट कार्ड या फिर जितने भी पेमेंट करते हैं उन सभी की पुराने रिकॉर्ड आपके पास यहां पर उपलब्ध होते हैं आप आसानी से ट्रैक कर सकते हैं कि हमने कब कब अपने बिल का पेमेंट किया है और कितना पेमेंट किया है।
पेमेंट में लगने वाला समय
दूसरी खास बात यह है कि आप जब भी Cred एप्लीकेशन से अपने क्रेडिट कार्ड का बिल का भुगतान करते हैं तब वह पेमेंट आधा मिनट के अंदर ही आपके क्रेडिट कार्ड में पहुंच जाता है जो कि यह बहुत ही खास बात है और यह क्रेडिट कार्ड पेमेंट में सबसे ज्यादा जल्दी से पेमेंट को पहुंचाने में मदद करती है।
अन्य किसी एप्लीकेशन से जब भी हम क्रेडिट कार्ड का पेमेंट करते हैं तो वह समय 1 से 2 दिन का लग जाता है जोकि इस एप्लीकेशन से तुलना करें तो वह बहुत ही ज्यादा हो जाता है।
इसीलिए कभी भी आपको अर्जेंट में कोई क्रेडिट कार्ड का पेमेंट करना है तो आप Cred एप्लीकेशन का ही यूज करके अपने क्रेडिट कार्ड का भुगतान करें जिससे कि वह पेमेंट आपके क्रेडिट कार्ड में 30 सेकंड के अंदर ही आपके क्रेडिट कार्ड में पहुंच जाएं।
CRED कैशबैक क्या है
CRED ऐप पर क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान करने या कुछ अन्य योग्य गतिविधियां करने पर आपको कैशबैक या अन्य रिवॉर्ड मिल सकते हैं। मिलने वाला कैशबैक हर ट्रांजैक्शन पर निश्चित हो, यह जरूरी नहीं है। इसकी राशि और पात्रता CRED के मौजूदा ऑफर और नियमों पर निर्भर करती है।
अगर आपको CRED Cashback मिलता है, तो उपलब्ध नियमों के अनुसार इसका इस्तेमाल भविष्य के क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान, अन्य बिल पेमेंट या मोबाइल रिचार्ज जैसी सेवाओं में किया जा सकता है। इस्तेमाल करने से पहले ऐप में दिए गए Cashback के नियम और वैधता जरूर जांच लें।
इसके अलावा, CRED ऐप में बिल भुगतान के बाद स्क्रैच कार्ड और अन्य रिवॉर्ड भी मिल सकते हैं। इनसे आपको अतिरिक्त Cashback या दूसरे लाभ प्राप्त होने का मौका मिल सकता है। हालांकि, हर स्क्रैच कार्ड पर Cashback मिलना जरूरी नहीं है और मिलने वाला रिवॉर्ड ऑफर के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।
CRED कॉइन क्या है
जब हम CRED ऐप के जरिए अपने क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान करते हैं, तो हमें CRED Coins के रूप में रिवॉर्ड मिलते हैं। आम तौर पर, भुगतान की गई राशि के आधार पर CRED Coins मिल सकते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप क्रेडिट कार्ड के बिल का ₹5,000 भुगतान करते हैं, तो आपको उसके अनुरूप CRED Coins प्राप्त हो सकते हैं।
CRED Coins का इस्तेमाल ऐप में उपलब्ध अलग-अलग रिवॉर्ड, ऑफर और अन्य लाभों को पाने के लिए किया जा सकता है। हालांकि, कितने Coins मिलेंगे और उनका इस्तेमाल किस तरह किया जा सकता है, यह CRED के मौजूदा नियमों और ऑफर्स पर निर्भर करता है।
क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान करने के अलावा, CRED ऐप में उपलब्ध स्क्रैच कार्ड और अन्य रिवॉर्ड गतिविधियों के जरिए भी Coins या दूसरे Rewards मिल सकते हैं। इसलिए नियमित रूप से ऐप के Rewards सेक्शन को चेक करके उपलब्ध ऑफर्स और उनकी शर्तों को देखना उपयोगी होता है।
CRED कॉइन का उपयोग
CRED ऐप से मिलने वाले CRED Coins का इस्तेमाल ऐप में उपलब्ध अलग-अलग रिवॉर्ड और ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए किया जा सकता है। इनमें शॉपिंग से जुड़े डिस्काउंट और अन्य रिवॉर्ड शामिल हो सकते हैं।
जब आप CRED ऐप के जरिए किसी प्रोडक्ट या सर्विस की खरीदारी करते हैं, तो उपलब्ध ऑफर के अनुसार आपको डिस्काउंट या रिवॉर्ड मिल सकता है। कुछ मामलों में इस लाभ को पाने के लिए आपके CRED Coins का इस्तेमाल किया जाता है और इस्तेमाल किए गए Coins आपके बैलेंस से कम हो जाते हैं।
इस तरह, क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान करके जमा किए गए CRED Coins का इस्तेमाल बाद में उपलब्ध ऑफर्स का लाभ लेने के लिए किया जा सकता है। हालांकि, Coins की वैल्यू, इस्तेमाल की शर्तें और मिलने वाला डिस्काउंट अलग-अलग ऑफर के अनुसार बदल सकते हैं।
निष्कर्ष
इन सभी बातों को एक साथ जोड़कर 1 शब्द में कहना चाहे तो वापस मिल जाता है क्रेड एप्लीकेशन का उपयोग करके हम अपने क्रेडिट कार्ड का पेमेंट कर सकते हैं और हर पेमेंट के बदले हमें कुछ ना कुछ कैशबैक और क्रेड पॉइंट वापस में मिल जाता है। जिसका उपयोग करके हम क्रेड स्टोर से कुछ सामान खरीद सकते हैं।
Write a comment